Maharastra के औरंगाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां रेल की पटरी पर प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया है,
औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास ये हादसा हुआ है, जिसमें 14 मजदूरों की मौत की खबर है, जबकि एक मजदूर घायल बताया जा रहा है,
ये हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर आज शुक्रवार सुबह 6.30 बजे के करीब हुआ है,
*मध्य-प्रदेश लौट रहे मजदूरों को ट्रेन ने रौदा••*
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मालगाड़ी से कटकर 14 मजदूरों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर जो मध्य प्रदेश लौट रहे थे, व थककर पटरी पर ही सो गए थे,
करमाड पुलिस ने बताया कि मजदूर जालना से भुसावल जा रहे थे, वहीं से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी, उन्हें मध्य प्रदेश जाना था, मजदूर रेलवे ट्रैक के बगल में ही चल रहे थे, थक गए तो पटरी पर ही सो गए, शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे वे ट्रेन की चपेट में आ गए, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी मजदूर एक स्टील फैक्ट्री में काम करते थे,
*बयान-* हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं, घायलों को औरंगाबाद के सिविल अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है,
0 Comments