प्रदेश में 16 सितम्बर को मनाया जाएगा अन्न उत्सव
प्रदेश के 37 लाख नये पात्र हितग्राही को होगा राशन का वितरण आरंभ
मुख्यमंत्री जी ने की तैयारी की समीक्षा
ऑटो चालकों को हितग्राही सूची में जोड़ने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 16 सितम्बर को प्रदेश के 37 लाख लोगों के लिए आशा-उत्साह और आनंद का दिन होगा। इन सभी को पात्रता पर्ची प्रदान किया जाएगा। अन्न उत्सव के अंतर्गत राशन वितरण आरंभ किया जाएगा। कोरोना काल में यह बड़ी राहत है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हितग्राहियों की पात्रता श्रेणी में ऑटो चालकों को जोड़ने के निर्देश भी दिए जाए हैं। 16 सितम्बर को प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सम्मिलित 37 लाख नए हितग्राही को पात्रता पर्ची और राशन वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद भी जोहितग्राही छूट जाता है उसे इस अभियान से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है। कार्यक्रम आयोजन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय निकायों का भी सहयोग लिया जाएगा। बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह भी उपस्थित थे।
अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत अन्न उत्सव के नाम से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 16 सितम्बर को प्रात: 11.45 बजे भोपाल के समन्वय भवन में शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। प्रदेश के हर जिले में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मंत्री सांसद तथा विधायक एक साथ राशन वितरण का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायत और वार्ड में भी अन्न उत्सव मनाया जाएगा। राज्यस्तरीय कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए है कि सभी आयोजन स्थलों पर कोरोना से बचाव की सावधानियों का पालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आयोजन में दिव्यांगजन, वृद्धजन, महिलाओं आदि की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।
बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत फेरी वाले, हम्माल, तुलावटी, केश शिल्पी, बीपीएल कार्ड धारक, बीड़ी श्रमिक, साइकिल रिक्शा और हाथ ठेला चालक जैसी 25 श्रेणी के 37 लाख पात्र हितग्राही अन्न उत्सव से लाभान्वित होंगे। प्रदेश में इन्दौर, मुरैना, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, भिण्ड, छिंदवाड़ा, छतरपुर तथा सागर में एक-एक लाख से अधिक नवीन हितग्राहियों को जोड़ा गया है।
0 Comments