17 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा मनाएगी सेवा सप्ताह
भाजपा ने 14 से 20 सितम्बर तक पूरे देश में 'सेवा सप्ताह' अभियान शुरूआत कि है।
श्री जेपी नड्डा जी ने सभी संगठन इकाइयों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न सेवा गतिविधि आयोजित करने का निर्देश दिए है।
प्रत्येक मंडल में 70 दिव्यांग निहशक्त जनो को कृत्रिम अंग और विभिन्न उपकरण प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक मंडल में 70 आवश्यक लोगों को चश्मा प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक जिले में 70 गरीब बस्तियों एवं अस्पताल में कोविड19 का पालन करते हुए फल वितरण किया जाएगा। कोरोना से प्रभावित 70 लोगों को आवश्यकता अनुसार एवं haspital के माध्यम से प्लाज्मा डोनेट करवाया जाएगा। युवा मोर्चा प्रत्येक जिले में रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्तदान करें। प्रत्येक बूथ पर 70 पौधे लगाएं । और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें। प्रत्येक जिले के 70 गावों में स्वच्छता अभियान चला कर एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक उत्पाद से मुक्त का संकल्प लिया जाएगा।
प्रत्येक जिले में 70 सार्वजानिक स्थानों में स्वच्छता अभियान चला कर स्वच्छता का कार्य किया जाएगा।
प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व और कृतत्व काबेबिनार के माध्यम से 70 बड़ी वर्चुअल कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमे समाज के बुद्धजीवी और प्रबुद्ध लोगों का उद्बोधन होगा। जनता की भलाई के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की वर्चुअल प्रदर्शनी लगाई जाएगी।।
0 Comments