ऋण माफी के नाम पर कुछ लोगों ने अफवाह फैला दिया की कलेक्ट्रेट परिसर में कर्ज माफी का आवेदन हिरहा है दुकान वालों ने दो सौ रुपए का प्रोफार्मा तक बेच डाले. यह सब कही और नहीं बल्कि कलेक्ट्रेट परिसर में चलता रहा.
शहडोल में ऋण माफी की अफवाह में इकट्ठा हुई भीड़ कर्ज माफी की अफवाह पर इकट्ठा हुई भीड़कलेक्ट्रेट परिसर में फॉर्म के नाम पर लोगों से वसूलीप्रशासन ने कहा- अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई कोना काल के परिस्थितियों से जूझ रहे ग्रामीण और महिलाएं जिला प्रशासन द्वारा ऋण माफी की खबर सुनते ही परिवार सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए। देखते ही देखते शहडोल जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में ग्रामीणों और महिलाओं का इकट्ठा हो जाना। दरअसल, कुछ लोगों ने भ्रम फैला दिया था कि माइक्रो प्लान के द्वारा जो छोटे-छोटे ऋण वितरित किए गए हैं सरकार उन्हें माफ करने जा रही है, लेकिन कुछ देर बाद जब उन्हें मालूम हुआ कि किसी ने इनके साथ शरारत की है, तो वे लोग भड़क गए.
इतना ही नहीं, ऋण माफी के नाम पर कुछ लोगों ने ग्रामीणों से दो सौ रुपए का प्रोफार्मा तक बेच डाले. यह सब कही और नहीं बल्कि कलेक्ट्रेट परिसर में चलता रहा. जिसके बाद मौके पर पहुंचे जिला के प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही. तब जाकर ग्रामीण शान्त हुए और निराश होकर अपने घर को लौट गए. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भीड़ के द्वारा खूब मजाक उड़ाया जा रहा
आश्चर्य की बात यह है कि जहां कार्यालय कलेक्ट्रेट है. हर पल अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है, किसी की नजर नहीं पड़ रही है. वहीं, अब प्रशासन मामले में कार्रवाई की बात कह रहा है.
यहां पर बहुत संख्या में लोग मौजूद थे. यहां पर किसी ने ऋण माफी की अफवाह उड़ाई थी. लोगों को गुमराह किया गया है, ऐसी कोई योजना नहीं है. जिन लोगों या दलालों ने यह अफवाह उड़ाई हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं।
0 Comments